पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निजी स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट देने के लिए मना न करें, वरना कार्रवाई

निजी स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट देने के लिए मना न करें, वरना कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरपुर | प्राइमरी स्कूल वाले अपने स्कूल के स्टूडेंट्स को स्कूल त्याग प्रमाण पत्र देने से इंकार न करें। डिप्टी डायरेक्टर हायर सोमदत्त सांख्यान ने जारी बयान में कहा कि कुछ एक प्राइवेट स्कूलों के मुखियों के बारे में शिकायतें आ रही हैं कि वह सरकारी स्कूलों में प्रवेश लेने के लिए स्टूडेंट्स को स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट नहीं दे रहे हैं। उन्होंने सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के मुखियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे किसी भी स्टूडेंट्स को स्कूल त्याग प्रमाण-पत्र जारी करने में विलंब न करें। अगर इस बारे में किसी भी तरह की कोताही की शिकायत आई तो संबंधित स्कूल के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...