ब्लू स्टार पब्लिक स्कूल हमीरपुर में प्राइमरी सेक्शन के स्टूडेंट्स के लिए फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता करवाई गई। शनिवार को एक्टिविटी-डे पर इन कक्षाओं के स्टूडेंट्स ड्रैस में मंच पर मॉडलिंग के करने के अपनी प्रतिभा के जलवे दिखाए और अपनी नटखट अदाओं से सभी का मनोरंजन भी किया। प्रिंसिपल डॉ. सुमन लता ने उनकी प्रतिभा को प्रशंसा की।
उधर ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल हमीरपुर के चेयरमैन प्रो. विकास, हेडमिस्ट्रेस रेशमा ने बयान में बताया कि एक्टिविटी-डे पर इंग्लिश लेखन प्रतियोगिता करवाई। जिसमें पहली से अंशिता, अनीशा, शिव्यांशी, रिशिका, अन्वी, आरुषी, दूसरी से परिणिति, दिव्यांशी, अरनीश, अर्चित, तीसरी के सेक्शन-ए से आरुष कुमार, मणिक, दिव्यांशी-बी से श्रुति चौहान, नीतिश, आदित्य, प्रियांजली, आदित्य, चाैथी में शौर्य, पीयूष, आदित्य, पांचवीं से पूर्व राणा, अंश राणा, आर्यन शर्मा, छठी से अंशिका, रूकसार , हर्षिता, कोमल, रोशित, सातवीं से अक्षता, आयुष, श्रुति, 8वीं से पायल, श्रुति, अभय, 9वीं से शिवानी भारती, अनामिका, शुभम ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया।
ब्लू स्टार स्कूल में आयोजित फेंसी ड्रैस प्रतियोगिता में भाग लेते नन्हे-मुन्हे बच्चे।