पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • माइग्रेशन जल्द होता तो भविष्य नहीं लगता दाव पर : सुक्खू

माइग्रेशन जल्द होता तो भविष्य नहीं लगता दाव पर : सुक्खू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यहां मिनी सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे स्टूडेंट्स के कदम बढ़ते तापमान के आगे भी कमजोर नहीं पड़ रहे। अपनी मांगों को मनवाने के लिए व भविष्य की चिंता को लेकर तीसरे दिन भी उनका धरना जारी रहा। वहीं अब एसएफआई और भारतीय नौजवान सभा के साथ कांग्रेस भी उनके समर्थन में उतर कर बाकायदा राज्य के बड़े स्तर के नेताओं ने स्टूडेंट्स से मिल कर उनकी आवाज को उठाने की बात कही।

छात्राओं के परिजन भी वहीं आस-पास बैठे रहे और वह भी परेशान हैं कि कहीं हजारों की राशि खर्च करने के बाद भी यदि उनकी परीक्षाएं नहीं हो पाईं तो भविष्य दांव पर लग ही जाएगा। उल्लेखनीय है कि यहां के निजी पॉलीटेक्निक संस्थान में बैंक के लेनदेन को लेकर ताले लगने के बाद यह स्टूडेंट्स परीक्षाएं लेने और उनकी दूसरे संस्थानों में माइग्रेशन करने की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन क्रमिक अनशन पर बैठे हुए हैं। उनका आरोप रहा है कि उन्होंने मांग को सीएम से लेकर तकनीकी शिक्षा बोर्ड तक के आला अधिकारियों के समक्ष समय रहते ही उठाई थी, लेकिन कोई हल नहीं निकाल पाने के कारण अब उनके परीक्षा फार्म रिजेक्ट हो जाने से परीक्षाओं से वंचित किया जा सकता है। विनय, अंकित, जस्सी व पुनीत, नंदनी, काजल, प्रीति, रीना, आंचल व मधु सहित कई स्टूडेंट्स का कहना था कि उनकी जायज मांग को पूरा नहीं किया जा रहा। जबकि यदि उनकी परीक्षाएं आयोजित नहीं की जातीं, तो उनका भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। उनका कहना था कि संस्थान प्रबंधन ने भी उनसे मुलाकात तो की है, लेकिन जब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो जाती, उनका विरोध जारी रहेगा।

धरने पर बैठे स्टूडेंटस से बातचीत करते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुक्खू व मुकेश अग्निहोत्री।

शीघ्र हो बच्चों के साथ न्याय | प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा, नेता विपक्ष एवं विधायक मुकेश अग्निहोत्री के अलावा विधायक आईडी लखनपाल ने उनसे धरने वाले स्थान तरह पहुंच कर मुलाकात की और उनकी मांग को उठाने व उन्हें न्याय दिलवाने की बात कही। सुक्खू ने कहा कि बच्चों के साथ न्याय होना चाहिए ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रहे। उनका कहना था कि दूसरे कॉलेजों में उनकी शीघ्र माइग्रेशन करनी चाहिए ताकि वह परीक्षाएं समय पर दे सकें। सुक्खू ने कहा कि स्टूडेंट्स ने सीएम व अधिकारियों के समक्ष समय रहते ही अपनी बात को रखा है, लेकिन यह सरकार का फैलियर हैं और न्याय नहीं दिला पाई है। वहीं विधायक आईडी लखनपाल ने कहा है कि इन स्टूडेंट्स के भविष्य को देखते हुए शिक्षा मंत्री से बात की जाएगी ताकि समय पर यह स्टूडेंट्स परीक्षाएं दे सके। उनका कहना था कि इनकी जायज मांगों को लेकर कांग्रेस लड़ाई लड़ेगी। इनकी शीघ्र सरकार को मांगे मान कर दूसरे कॉलेजों में माइग्रेशन की जानी चाहिए।

खबरें और भी हैं...