हमीरपुर | स्थानीय सिल्वर बैल्ज स्कूल में शनिवार को चुने हुए कक्षा प्रतिनिधियों सहित अन्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जमा एक व दो के छात्र प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई। चेयरमैन शकुंतला नुघाल ने बताया कि जमा दो के अभिषेक को हेड ब्वॉय व ईशा को हेड गर्ल्स चुना गया। जबकि सह हेड ब्वॉय अशीष व सह हेड गर्ल्स सुदर्शना को चुना गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए प्रिया, स्कूल अनुशासन के लिए नैंसी, खेल गतिविधियों के लिए माधव व सार्थक को कैप्टन चुना गया। इस अवसर पर शगुनदत, बाटिका सूद व अमित कपिल भी मौजूद थे।