पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निरीक्षण टीम ने किया सुजानपुर कॉलेज का निरीक्षण

निरीक्षण टीम ने किया सुजानपुर कॉलेज का निरीक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुजानपुर | डिग्री कॉलेज सुजानपुर टीहरा में शनिवार को हिमाचल यूनिवर्सिटी शिमला द्वारा गठित निरीक्षण टीम ने मेडिकल कक्षाओं का निरीक्षण किया। हमीरपुर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. हरदेव सिंह, प्रो. आनंद सागर और प्रो. देशराज की टीम द्वारा 2010 से संचालित मेडिकल कक्षाओं का संपूर्ण निरीक्षण किया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अंजू बत्ता ने बताया कि कॉलेज में सरकारी आदेशानुसार 2010-11 से विज्ञान संकाय में मेडिकल कक्षाएं संचालित हैं, परंतु उनकी संबंद्धता अभी तक नहीं हुई थी। यूनिवर्सिटी द्वारा इस बाबत गठित कमेटी द्वारा कॉलेज का दौरा किया गया।

खबरें और भी हैं...