हमीरपुर | अमरोह सीनियर सेकंडरी स्कूल में शनिवार को स्वच्छता अभियान के तहत सफाई की। प्रिंसिपल नीना शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्टूडेंट्स ने स्कूल परिसर, खेल मैदान, आसपास के रास्तों की सफाई की। उन्होंने आसपास उगी झाड़ियों को भी कांट-झांट की। स्टूडेंट्स ने एक जागरुकता रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।