पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोंटी ने छोटी व गनी ने जीती बड़ी माली

मोंटी ने छोटी व गनी ने जीती बड़ी माली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुंदरनगर में अप्पर बैहली पंचायत के अंतर्गत गांव खत्रवाड़ी में लखदाता छिंज कमेटी खत्रवाड़ी के तत्वावधान में दंगल का आयोजन किया गया। दंगल का आयोजन गांव खत्रवाड़ी के समस्त जनों के सहयोग से कराया गया। इसमें सामूहिक रूप से ढोल-नगाड़ों के सहित निकाली गई जलेब में पूरे उत्साह के साथ गांव वालों में भाग लिया। जूनियर वर्ग में छोटी माली के लिए दिल्ली के पहलवान मोंटी ने हमीरपुर के पहलवान दीपक को हराकर खिताब अपने नाम किया। जबकि बड़ी माली के लिए दिल्ली के पहलवान गनी ने हरियाणा के पहलवान करण को हराकर जीत हासिल की। मुख्यातिथि किरपाराम द्वारा विजेता पहलवानों को सम्मानित किया गया। जिसमें कमेटी की तरफ से छोटी माली के विजेता पहलवान दिल्ली के मोंटी को गुरज के साथ 5100 रूपए की राशि जबकि उप विजेता रहे हमीरपुर के दीपक को 41सौ रुपए देकर सम्मानित किया गया। सीनियर वर्ग में बड़ी माली के लिए विजयी रहे दिल्ली के पहलवान गनी को गुर्ज के साथ को ₹15हजार की राशि, उप विजेता रहे हरियाणा के पहलवान करण को ₹12हजार की राशि प्रदान की गई।

छिंज कमेटी दंगल में विजेताओं को सम्मानित करते आयोजक।

खबरें और भी हैं...