पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 14 साल के खिलाड़ी सेना की ब्वॉयज कंपनी में हो सकते हैं भर्ती, 4 जून से मद्रास में होंगे इसके ट्रायल

14 साल के खिलाड़ी सेना की ब्वॉयज कंपनी में हो सकते हैं भर्ती, 4 जून से मद्रास में होंगे इसके ट्रायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेल में रुचि रखने वाले और देश के लिए कुछ कर गुजरने वाले युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है। भारतीय सेना की ओर से ब्वॉयज कंपनी में बच्चों की भर्ती की जाएगी। सेना इन खिलाड़ियों को ओलंपिक मेडल के लिए तैयार करेगी। चूंकि हिमाचल में सेना का सेंटर नहीं है। इस कारण 4 से 7 जून तक सलेक्शन ट्रायल को लुंबा स्टेडियम ओल्ड मद्रास रोड में होंगे। जिसमें 8 से 14 साल तक के खिलाड़ी अपना हुनर दिखा सकेंगे। नई नोटीफिकेशन के तहत हिमाचल के इस वर्ग के खिलाड़ी भी इस भर्ती प्रकिया में भाग ले सकेंगे। उन्हें पढ़ाई से लेकर उच्च दर्जे की खेल कोचिंग की सुविधा नि:शुल्क मिलेगी। सलेक्शन रैली का आयोजन सेना की ब्वाॅयज खेल कंपनी, एमईजी और सेंटर बंगलुरु की ओर से किया जाएगा। महत्वपूर्ण बात यह है कि हिमाचल में भी खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन उच्च दर्जे के कोचों के अभाव और आर्थिक समस्या के कारण वह अपना हुनर उचित मंच तक नहीं दिखा पाते। अब इस रैली के कारण उन्हें बेहतर मंच मिल सकेगा। पहले सलेक्शन प्रोविजनली होगी, जिसे आर्मी हेडक्वार्टर और स्पोर्ट्स अथाॅरिटी इंडिया अप्रूव करेगी।

नोटीफिकेशन के मुताबिक जिन खिलाड़ियों का चयन होगा उन्हें अकादमिक ट्रेंनिग नि:शुल्क 7वीं से 10वीं तक दी जाएगी। यही नहीं उच्च दर्जे की हॉकी, बॉक्सिंग, स्वीमिंग व सेलिंग खेलों की कोंचिंग सेना व स्पोर्ट्स अथाॅरिटी ऑफ इंडिया के कोच ट्रेंड करेंगे। यहीं नहीं इन खिलाड़ियों को 10वीं के बाद सभी औपचारिकताएं पूरी करने पर सेना में भी भर्ती किया जा सकेगा।

नि:शुल्क मिलेगी हर सुविधा, सेना में जाने का भी मिलेगा मौका, ओलंपिक मेडल के लिए करेगी तैयार

चौथी कक्षा होना चाहिए पास | इस सलेक्शन रैली के लिए कंडीशन भी तय कि गई हैं। जिनके तहत इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ी को चौथी कक्षा पास की होनी चाहिए। यही नहीं उसे अंग्रेजी के साथ हिंदी का भी नॉलेज होना जरूरी तय किया गया है। आयु के तहत 8 से 14 साल तक बच्चे इसमें भाग ले सकेंगे। इसके साथ ही ऐज ग्रुप के हिसाब से हाइट और वेट के तहत 8 साल को 134 से.मी, 29 किग्रा, 9 साल को 139 से.मी व 31 कि.ग्राम, 10 साल को 143 से.मी को 34 किग्राम, 11 साल तक को 150 सेमी व 37 किग्राम, 12 साल को 153 व 40, 13 साल को 155 व 42 और 14 साल के बच्चों को 160 सेंटीमीटर हाइट व 47 किलोग्राम वजन होना जरूरी किया गया है।

भाग लें खिलाड़ी

सेना की ब्वॉयज खेल कंपनी, एमईजी और सेंटर बंगलुरु की ओर से किया जाएगा। हिमाचल के होनहार खिलाड़ियों को इसमें भाग लेना चाहिए ताकि उन्हें देश के लिए मेडल लाने का मौका मिल सके। कर्नल एएस गुलेरिया, उप निदेशक, जिला पूर्व सैनिक कल्याण विभाग हिमाचल

खबरें और भी हैं...