हमीरपुर | सिद्ध बाबा लखमन जती के मंदिर मसयाणा दा घट में भंडारे का आयोजन किया गया। स्थानीय विधायक नरेंद्र ठाकुर ने मंदिर में हवन में भाग लिया व धार्मिक गुणगान में हिस्सा लिया। भंडारे में गांव व आसपास के सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके लाला राम, सुरेश, संदीप, राज कुमार व लक्की सहित कई लोग मौजूद थे।