हमीरपुर | जिला जन स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सतीश शुक्ला ने डेंगू बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कीट जनित रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया सहित अन्य बीमारियों के बारे जानकारी दी। शुक्ला ने घरों के आसपास, मच्छरों के प्रजनन स्थानों में साफ सफाई रखने, हाथ धोने व मच्छरों से बचने के उपाय अपनाने का आग्रह भी लोगों से किया। उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी हड्डी तोड़ बुखार या इन बीमारियों से संबंधित लक्षण दिखाई दें तो वे तुरंत अस्पताल में जाकर अपना चेकअप करवाएं।