पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अाग से निपटने के उपाय बताए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरपुर | फायर बिग्रेड के अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र चौधरी ने डिप्टी डायरेक्टर हायर शिक्षा के कार्यालय में कर्मचारियों को आग से निपटने के गुर बताए। उन्होंने मौके पर कार्यालय में मौजूद अग्निशमन यंत्रों को किस तरह से ऐसी घटनाओं के मौके पर उपयोग करना है और किन सावधानियों का ध्यान रखना के बारे में टिप्स दिए। साथ में यह भी हिदायत दी कि समय समय पर इन उपकरणों की एक्सपायरी डेट चेक करते हैं। डेट खत्म होने पर इन्हें संबंधित कंपनी से तुरंत बदली करवा लिया करें। खासकर इस मौसम में कोई भी इसमें लापरवाही न दिखाए। चाैधरी ने डिप्टी डायरेक्टर सोमदत्त को यंत्रों के रख-रखाव बारे सभी कर्मचारियों के जागरूक किया।

कर्मचारियों को सिखाए अाग से निपटने के गुर सिखाए गए।

खबरें और भी हैं...