पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लंदन की तहमीना ने करसोह आंगनबाड़ी भवन के लिए दी 10 हजार रुपए की राशि

लंदन की तहमीना ने करसोह आंगनबाड़ी भवन के लिए दी 10 हजार रुपए की राशि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंदन से संबंधित तहमीना मिर्जा ने जिले के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत करसोह की आंगनबाड़ी केंद्र को 10 हजार की सहयोग राशि दी है। इन दिनों मिर्जा हिमाचल में घूमने आई हुई थीं। वह यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र सिंह डोगरा के पैतृक गांव करसोह में पहुंची तो उन्होंने इस केंद्र के लिए यह राशि प्रदान की। डोगरा का कहना है कि मिर्जा यहां के सामाजिक कार्यों को देखने और उन्हें सहयोग करने के लिए आई हुई थीं। तहमीना आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर वहां बनने वाले आंगनबाड़ी भवन को देखा और बच्चों और आंगनबाड़ी वर्कर निशा देवी से भी मिली। इस आंगनबाड़ी भवन के लिए डोगरा ने ही अपनी भूमि पूर्व में दान कर दी थी, इसलिए वह वहां जाकर इसे देखना चाहती थी। डोगरा ने कहा हालांकि उन्होंने बाल विकास विभाग के नाम जमीन करवा कर भवन निर्माण कि राशि विभाग से स्वीकृत करवा ली थी और उसके बाद विभाग ने सहयोग करते हुए एक लाख कि पहली किस्त जारी भी कर दी थी।

लंदन की तहमीना ने करसोह आंगनवाड़ी भवन को दी 10 हजार की सहयोग राशि।

खबरें और भी हैं...