पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भोरंज विस में अस्पताल सेवा के पायलट प्रोजेक्ट के तहत 2500 से ज्यादा लोगों का जांचा स्वास्थ्य

भोरंज विस में अस्पताल सेवा के पायलट प्रोजेक्ट के तहत 2500 से ज्यादा लोगों का जांचा स्वास्थ्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोरंज विधानसभा क्षेत्र में शुरू हुए अस्पताल सेवा के पायलट प्रोजेक्ट में 2500 से ज्यादा रोगियों की प्रारंभिक तौर पर जांच की गई एवं उपचार भी किया। इनमें अधिकांश महिला मरीज शामिल रहे। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा योजना के तहत सांसद अनुराग ठाकुर को इस मुहिम के लिए समाज के सभी वर्गों का पूरा सहयोग मिल रहा है, क्योंकि लोगों को अपने घर के पास ही नि:शुल्क इलाज प्राप्त हो रहा है। यह बात यहां जारी बयान में जिला भाजपा महामंत्री अजय शर्मा ने कही।

शर्मा ने कहा कि इस अभियान से लोगों को घरद्वार स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी। उन्होंने कहा कि ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए केंद्र की भाजपा सरकार से कई परियोजनाएं स्वीकृत करवाई हैं एवं उन्हें चरणबद्ध तरीके से अमलीजामा भी पहनाया जा रहा है। स्वास्थ्य क्षेत्र के अतिरिक्त शिक्षा व खेल को भी विशेष प्रोत्साहन दिया है।

मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों के लिए संसद सदस्य द्वारा भारत भ्रमण करवाने की योजना एक सराहनीय कदम है, जिससे मेधावी विद्यार्थियों को नि:शुल्क भारत दर्शन करने का मौका मिलेगा। खेल महाकुंभ का आयोजन करवाया जा रहा है जोकि युवाओं के लिए एक बहुत बड़ा मंच साबित होगा। अजय ने कहा कि सांसद ने लगातार तीन बार हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का संसद सदस्य होने के नाते क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव कदम उठाए हैं और सांसद द्वारा करवाए गए कार्य धरातल पर स्वयं बोलते हैं।

ठाकुर आने वाले लोकसभा चुनावों में अपने विकास कार्यों एवं लोगों विशेषकर युवाओं में अपनी पैठ के चलते लगातार चौथी बार संसद के लिए चयनित होंगे।

भोरंज विधानसभा में शुरू हुए अस्पताल सेवा में विधायक कमलेश के साथ लोग।

खबरें और भी हैं...