हमीरपुर | डाॅ. कैलाश चंद्र कौशल के निधन पर हिमाचल मेडिकल ऑफिसर संघ ने शोक प्रकट किया है। कौशल का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। संघ के प्रदेश महासचिव डाॅ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा है कि डॉ. कौशल ने हिमाचल की जनता की भरपूर सेवा की और उन्होंने क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला हमीरपुर में क्षय रोग अधिकारी के रूप में सेवाएं प्रदान की। वह विश्व स्वास्थ्य संगठन में क्षय रोग नियंत्रण परामर्श दाता के रूप में अपना बहुमूल्य योगदान दिया था। उन्होंने हिमाचल क्षय नियंत्रण के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने में योगदान दिया।