पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक नरेंद्र ने कई गांवों का दौरा कर सुनी जनसमस्याएं

विधायक नरेंद्र ने कई गांवों का दौरा कर सुनी जनसमस्याएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरपुर | विधायक नरेंद्र ठाकुर ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत कई गांवों का दौरा किया और लोगों की समस्याओं काे सुना। उन्होंने कुछ का मौके पर ही निपटारा भी किया और अधिकारियों को इन्हे शीघ्र हल करने के दिशा-निर्देश भी दिए। ठाकुर ने कहा कि प्रदेश व देश की सरकार ने हर वर्ग को ध्यान में रखकर कई योजनाओं को शुरू किया है। आम लोगों को उनका लाभ लेना चाहिए। उन्होंने जन संपर्क के दौरान बाड़ी, फरनौल , खटवी, धनेड और बलौनी क्षेत्रों का दौरा किया और लोगों की जन समस्याओं को सुना और कुछ का मौके पर निपटारा किया और कुछ के संदर्भ में विभागों को दिशा निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...