पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेन बाजार की सड़क को पक्का करने का कार्य शुरू

मेन बाजार की सड़क को पक्का करने का कार्य शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंबे समय के बाद आखिर मेन बाजार की सड़क को पक्का करने का कार्य रविवार को शुरू हो गया। जिस तेजी यह कार्य चला उससे गुणवत्ता को लेकर तो आने वाला समय ही बता पाएगा, लेकिन यहां जगह-जगह पड़े गड्ढों से दुकानदारों के अलावा आम लोग भी परेशान थे।

उल्लेखनीय है कि मेन बाजार की इस सड़क से रोजाना हजारों की तादाद में लोग गुजरते हैं और यहां पड़े गड्ढों से जहां वाहनों के निकलते ही धूल उड़ने से लोगों को समस्या पेश आती थी आैर उनमें पानी भरने पर वाहनों से पानी दुकानों के भीतर तक पहुंच जाता था। काफी समय से इस सड़क को पक्का करने की मांग उठती रही है।

रात को चलता कार्य : दरअसल इस सड़क पर लोग कई बार रात को या छ़ुट्टी वाले दिन उखाड़ कर अपना कार्य कर लेते हैं। जबकि उस भाग को उसी हालत में छोड़ दिए जाने से कई स्थानों पर गड्ढे पड़ चुके थे। यहां गांधी प्रतिभा के सामने भी सीवरेज चैंबर के पास कई बार रिपेयर के कारण सड़क को उखाड़ा जाता रहा है। रविवार सुबह ही यहां कार्य शुरु होने से लोगों ने कुछ राहत जरूर ली है। लोगों की मांग रही है कि गांधी चौंक से लेकर भोटा चौंक तक ही इस सड़क को एक साथ पक्का किया जाए।

खस्ताहाल हो चुकी थी शहर की सड़कें, दुकानदारों के साथ-साथ लोग भी थे परेशान

मेन बाजार में शुरू हुआ सड़क पक्की करने का कार्य।

फुटपाथों की हालत भी खस्ता

यहां मेन रोड के पास बनाएं गए फुटपाथों की हालत भी दयनीय होने लगी है। यहां कई जगहों पर तो दुकानदार जहां अपना सामान रखे देते हैं। वहीं कई जगहों पर तो वाहन खड़े रहने से राहगीरों को रोजाना समस्या से दो चार होना पड़ता है। इसके साथ ही स्टेट हाईवे है। जहां से वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। जो फुटपाथ हैं वह कई जगहों पर तो टूट रहे हैं। उनकी भी प्रॉपर समय पर रिपेयर नहीं हो पा रही। जिस कारण वहां से गुजरने वाले लोगों को समस्या पेश आती है। दरअसल रात के समय यहां से निकलना काफी मुश्किल रहता है। क्योंकि कई जगहों पर इनके टूटने से लोगों के गिरने पर उन्हें चोंटे भी आती रही हैं। बस स्टेंड के पास बाल स्कूल के पीछे भी यह फुटपाथ कुछ जगहों से टूटे हैं, तो कई जगहों पर किनारे लोहे के सरिए निकलने से राहगीरों को समस्या पेश आती है।

खबरें और भी हैं...