पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गंदगी फैलाने पर नप ने 7 लोगों को लगाया जुर्माना, रोज हो रही चैकिंग

गंदगी फैलाने पर नप ने 7 लोगों को लगाया जुर्माना, रोज हो रही चैकिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला मुख्यालय स्थित नगर परिषद अब शहर में दिन में तीन समय स्वच्छता पर बेशक योजना को अमलीजामा पहना रही हो, लेकिन लगता लोग अवेयर नहीं हो पा रहे हैं। यही कारण है कि यहां बस स्टैंड व गांधी चौक सहित मेन बाजार में भी जहां गंदगी डालने में लोग पीछे नहीं रह रहे। वहीं अब नगर परिषद ने इन स्थानों पर सीसीटीवी लगा कर ऐसे लोगों पर नजर रखने की योजना तैयार की है, ताकि उन पर शिकंजा कसा जा सके।

वहीं यहां नगर परिषद के कर्मचारियों की गश्त के दौरान सात लोगों को अस्वच्छता फैलाने को लेकर मौके पर ही जूर्माना भी ठोक दिया है। उल्लेखनीय है कि जिले के सुजानपुर और हमीरपुर में नगर परिषदें हैं। इन दोनों ही स्थानों पर गंदगी को लेकर काफी बवाल मचता रहा है।

सुजानपुर में तो मामला इतना गरमा चुका है कि वहां गारबेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने को लेकर दो पंचायतें तो विरोध जता चुकी है। डीसी के हस्तक्षेप के बाद वहां का गारबेज हमीरपुर के ट्रीटमेंट प्लांट में फेंकना पड़ रहा है। अब चूंकि हमीरपुर नगर परिषद की ओर से तीन समय शहर का कूूड़ा एकत्र किया जा रहा है, लेकिन लोगों के अवेयर को लेकर सवाल उठते ही वह इसे अभी भी ओपन फेंकने से पीछे नहीं हैं।

शहर के हथली खड्ड के पास गंदगी फैलाने को लेकर 7 लोगों को पकड़ कर करीब एक हजार का जुर्माना ठोका गया है। अब तक यहां सुबह के समय ही साफ- सफाई की जाती थी, लेकिन अब हमीरपुर की नगर परिषद की ओर से सुबह-शाम दो वाहनों को इसे एकत्र करने के लिए लगाया गया है। देर रात को भी शहर के कूड़े को एकत्र करने का क्रम शुरु होने से अब रात 9:0 बजे के बाद लोगों की ओर से गंदगी ओपन में फेंकने का क्रम शुरू हो गया है।

हैरानी की बात तो यह है कि प्रदेश में पॉलीथिन पर बैन लगा हुआ है लेकिन सब्जियों से लेकर कपड़ों और दूसरे सामान यहां पॉलीथिन की पैकिंग में भारी मात्रा में पहुंच रहा हैं। जिसे कई दुकानदार भी ओपन में ही फेंंक कर नियमों की अवहेलना करने में पीछे नहीं हैं। आखिर इस पर कोई चेक क्यों नहीं लग पा रहा, यह भी बात हैरान करने वाली है। जबकि इसकी चैकिंग के लिए आला अधिकारियों को सरकार की ओर से पावर भी दी गई है और जुर्माना डालने के भी आदेश हैं। यहां सबसे बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर दूसरे स्थानों से जिस तेजी से ओपन तौर पर यह पैकिंग का सामान बाजारों तक पहुंच रहा है।

उस पर चेक क्यों नहीं रखा जा रहा। जाहिर है दुकानदार भी इन नियमों का कहीं न कहीं उल्लघंन करने में पीछे नहीं हैं।

नगर परिषद की ओर से रात को भी शुरू हुआ सफाई कार्य

शहर में स्वच्छता को लेकर कड़े कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन कुछ लोग फिर भी ओपन तौर पर फेंक रहे हैं। अवेयरनेस कार्यक्रम भी चलाए गए हैं। यदि लोग साथ दें तो शहर को स्वच्छ बनाने में कामयाबी मिल सकती है। कर्मचारियों को चैकिंग पर भेजा जा रहा है जो भी ओपन तौर पर अस्वच्छता फैला रहे हैं और पकड़े जा रहे हैं, उन्हें जूर्माना भी लगाया गया है। विनोद शर्मा, ईओ नगर परिषद हमीरपुर

खबरें और भी हैं...