हमीरपुर। कलयुग में प्रभु भक्तों भागवत प्रेमियों के कारण यह संसार आगे बढ़ेगा और टिका रहेगा। यह बात रविवार को सुजानपुर विस क्षेत्र के विभिन्न गांवों बारीं मंदिर, पनोह, भटेरा में चल रहे भागवत कथा कार्यक्रमों में शिकरत पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने प्रवचन सुनने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हमारे धार्मिक ग्रंथों में पूर्व में ही यह भविष्यवाणी कर दी गयी थी कि कलयुग में मनुष्य का खान पान, बुद्धि, भक्ति, आचरण चरित्र, सोच विचार सबका ह्रास हो जाएगा। लेकिन यह संसार निरंतर अपनी गति से बढ़ता रहेगा।