कुल्लू| पतलीकूहल और मनाली के बीच एक होटल के रसोइए की मौत हो गई है। जानकारी के 15 मील के पास स्थित स्पेन रिजार्ट का रसोईया शाम को सोया था लेकिन सुबह नहीं जागा। जब दूसरे कर्मचारियों ने देखा तो रसोईया मृत पड़ा था। रिजार्ट के कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार उन्होंने मामला दर्ज कर व्यक्ति के मौत के कारणों का पता लगाना शुरू कर दिया है और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। डीएसपी मनाली शेर सिंह ने बताया कि मृत व्यक्ति की पहचान सुभाष चंद पुत्र राम लखा हमीरपुर भोरंज के रूप में हुई है।