हिमाचल प्रदेश कुश्ती संघ द्वारा रविवार को घुमारवीं में नेशनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए ट्रायल लिया गया। ट्रायल में विभिन्न जिलों से आए अंडर-15 वर्ग के लड़के व लड़कियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल में चयनित प्रतिभागी 15 से 18 जून तक चौधरी करण सिंह यूनिवर्सिटी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
रविवार को घुमारवीं में हुए इस ट्रायल का शुभारंभ कर्म सिंह चन्देल व किशोर चन्देल ने किया, जबकि समापन अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल घुमारवीं के प्रधानाचार्य जोगिंद्र सिंह राव उपस्थित हुए। ट्रायल में लड़कों के वर्ग में 38 किलोग्राम भर में बिलासपुर के अभिषेक ने पहला, हरनोडा के सचिन ने दूसरा, 41 किलोग्राम भर में ऊना से शिवा ने पहला, बिलासपुर से आर्यन ने दूसरा 44 किलोग्राम भार में ऊना से सुभम ने पहला,
मंडी में शौर्य ने दूसरा, 48 किलोग्राम भार में
बिलासपुर के विजय ने पहला, हमीरपुर के के निखिल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 52 किलोग्राम भार में शिमला के मोक्ष ने पहला, अंकुश ने दूसरा, 57 किलोग्राम भार में बिलासपुर के आकाश ने पहला, मण्डी के कशिश ने दूसरा, 62 किलोग्राम भार में
हमीरपुर के शुभम ने पहला, हमीरपुर के नीरज ने दूसरा, 68 किलोग्राम भार में सोलन के दक्ष ने पहला, ऊना के प्रशांत ने दूसरा, 75 किलोग्राम भार वर्ग में बिलासपुर के निशांत ने पहला व रोहित ने दूसरा तथा 85 किलोग्राम भार में मण्डी के दीपक ने पहला व बिलासपुर के अक्षत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इनमें से प्रथम स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी नेशनल स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
ट्रायल के दौरान सचिव हिमाचल प्रदेश कुश्ती संघ जगदीश कुमार, सचिव बिलासपुर जगदेव मेहता सहित जगदीश पहलवान, चन्द्रवीर, विवेक ठाकुर, विपिन चन्देल, लक्की चन्देल सहित विभिन्न जिलों से पदाधिकारी मौजूद रहे।
ये बेटियां भी खेलेंगी नेशनल नेशनल स्तर की प्रतियोगिता में 36 किलोग्राम भार वर्ग में नालागढ़ की ज्योति, 42 किलोग्राम भार वर्ग में मण्डी की शिवानी, 48 किलोग्राम भार वर्ग में बिलासपुर की शिवानी, 54 किलोग्राम भार वर्ग में मण्डी की शिवानी, 62 किलोग्राम भार वर्ग में हमीरपुर की नेहा, 68 किलोग्राम भार वर्ग में कांगड़ा की निहारिका, 68 किलोग्राम भार वर्ग में पंजगईं बिलासपुर की शिवांशी, 75 किलोग्राम भार वर्ग में अंजलि, 38 किलोग्राम भार वर्ग में बिलासपुर के कपाहड़ा स्कूल की पायक व 41 वर्ग में ज्योति भाग लेगी