पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हमीरपुर के प्रताप नगर में लड़के और लड़की के पास मिली स्मैक

हमीरपुर के प्रताप नगर में लड़के और लड़की के पास मिली स्मैक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदर थाना की पुलिस टीम को प्रताप नगर में गश्त के दौरान एक लड़के और एक लड़की के पास से स्मैक बरामद हुई है। एसपी रमण कुमार मीणा ने बताया कि बुधवार सुबह करीब पौने 5:00 बजे प्रताप नगर लिंक रोड में कुशा दत्त सुबह अन्य कर्मचारियों के गश्त पर था, तो कोर्ट कॉम्प्लेक्स की दीवार के पास एक लड़का और एक लड़की मिले, जो पुलिस को देखकर घबरा गए, शक होने पर उनकी तलाशी ली गई तो कशिश धीमान पुत्र जगजीवन कुमार गांव अप्पर अरिनयाला तहसील व जिला ऊना से 2.58 ग्राम स्मैक और पूजा धीमान पुत्री रविंद्र सिंह बन्याल बड़सर हमीरपुर से 38 मिलीग्राम स्मैक बरामद की गई। दोनों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

नादौन में चरस बरामद नादौन थाना में भी रात करीब 8:55 बजे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति वरुण सोनी पुत्र श्याम लाल वार्ड 6 नादौन को गधा अंब के पास से काबू किया गया। जिसे एसडीएम के पास पेश किया गया। एसडीएम ने जब उपरोक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर बैग से 286 ग्राम चरस बरामद हुई है। एसपी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...