९५ साल के स्वतंत्रता सेनानी रंगीला राम का निधन
हमीरपुर| लगवालती गांव के स्वतंत्रता सेनानी रंगीला राम (95) का उनके निवास स्थान ग्राम लढियार में लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। जिला प्रशासन की ओर से उनके अंतिम संस्कार पर पुलिस ने अंतिम सलामी दी। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए गांव वासियों के साथ-साथ बमसन लगवालती के अन्य गांवों के लोग भी अंतिम दर्शनों को पहुंचे।