- Hindi News
- National
- नेहरू युवा केंद्र द्वारा स्वयंसेवियों के लिए आवेदन आमंत्रित, ५ हजार मिलेगा भत्ता
नेहरू युवा केंद्र द्वारा स्वयंसेवियों के लिए आवेदन आमंत्रित, ५ हजार मिलेगा भत्ता
नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर द्वारा वर्ष 2018-19 के लिए प्रत्येक ब्लॉक में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवियों की तैनाती की जानी है। योग्य उम्मीदवार 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं। जिला युवा समन्वयक डॉ लाल सिंह ने बताया कि इसके लिए उम्मीदवार कम से कम दसवीं पास हो, लेकिन बीए पास या अधिक शैक्षणिक योग्यता प्राप्त उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
उम्मीदवार की आयु 1 अप्रैल, 2018 को 29 वर्ष से अधिक व 18 वर्ष से कम न हो। चयनित उम्मीदवार को पांच रुपए मासिक भत्ता दिया जाएगा। योग्य उम्मीदवार बेवसाइट www.nyks.orgपर दिए लिंक apply for NYC selection पर क्लिक कर अपना आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन के साथ-साथ यदि कोई युवा चाहे तो आॅफलाइन भी नेहरू युवा केंद्र में आवेदन कर सकता है। उन्होंने युवा मंडल/महिला मंडल व ग्राम पंचायतों से अनुरोध करते हुए कहा कि वह स्वयंसेवी के लिए योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को 31 मई, 2018 तक आवेदन करवाएं तथा प्रमाण-पत्रों की प्रतियां कार्यालय में जमा करवाने के लिए निर्देशित करें।