भरेड़ी से सुलगवान सड़क की दयनीय हालत पर जताया विरोध
भरेड़ी | भोरंज ब्लॉक में सड़कों की हालत बहुत ही दयनीय बनी हुई है। भरेड़ी से सुलगवान सड़क पर तो चलना भी मुश्किल है। टारिंग पूरी तरह से उखड़ चुकी है व गड्ढे ही गड्ढे पड़े हुए हैं। जिला परिषद सदस्य धमरोल अंकुश सैनी व अन्य ग्रामीणों ने सड़क की खराब हालत पर विरोध जताया है। यह सड़क हमीरपुर व सरकाघाट से जाहू जाने के लिए मुख्य सड़क है और इस पर ट्रैफिक भी ज्यादा रहता है। इस मौके हरनाम सिंह खट्टा, बलबीर ठाकुर, प्रदीप खली, मुकेश बिट्टू अादि मौजूद थे।