पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गंदे पानी के सेवन से होती हैं 80 फीसदी बीमारियां: अनुराग

गंदे पानी के सेवन से होती हैं 80 फीसदी बीमारियां: अनुराग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अवाहदेवी| हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने स्वच्छ भारत पर्व के तहत चंदोहा में आयोजित ग्राम स्वच्छता अभियान में बतौर मुख्यातिथि कहा कि गंदगी और गंदे पानी के सेवन से 80 फीसदी बीमारियां फैलती हैं। इसलिए हमें घर व गांव के अलावा अपने पारंपरिक जलस्रोतों को साफ-सुथरा रखना चाहिए। आईपीएच विभाग के अधिकारियों को भी चाहिए कि वह लोगों को आपूर्ति किए जा रहे पेयजल योजनाओं के भंडारण टैंकों की भी प्रॉपर साफ-सफाई सुनिश्चित करें तथा हर दूसरे व तीसरे महीने उनके पानी की जांच करवाएं। उन्होंने अपने सांसद के चार साल में करवाए गए विकास कार्यों की भी विस्तृत जानकारी दी। सांसद अनुराग ठाकुर व विधायिका कमलेश कुमारी ने पंचायत परिसर में एक सोखता गड्ढे के निर्माण के लिए श्रमदान भी किया।

खबरें और भी हैं...