डीएचएफएल कंपनी ने 4 लाख 42 हजार, 83 रुपए के बीमे के चैक किए वितरित
हमीरपुर | केसीसी बैंक के एमडी पीसी अकेला को डीएचएफएल कंपनी ने 4 लाख 42 हजार, 83 रुपए के बीमे के चैक दिए। इस मौके पर अशोक पुरी, सतवीर मिन्हास जीएम भी मौजूद थे। यह चैक कांगड़ा बैंक के ऋण धारकों शीश राम, धनीराम मैहरा व कुलदीप सिंह की मौत होने पर दिए गए। डीएचएफएल की ओर से 2 करोड़ 44 लाख के चैक बैंक को दिए जा चुके हैं। इस मौके पर एरिया हैड अनूप पराशर भी मौजूद थे।