- Hindi News
- National
- प्रदेश स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट शुरू: पहले दिन सोलन, शिमला, ऊना का रहा दबदबा
प्रदेश स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट शुरू: पहले दिन सोलन, शिमला, ऊना का रहा दबदबा
ऊना | राज्य स्तरीय दो दिवसीय मेजर ध्यान चंद मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का आगाज बुधवार को ऊना के इंदिरा स्टेडियम में किया गया। डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रतियोगिता का पहला मैच सोलन और कुल्लू के बीच खेला गया। जिसमें सोलन ने कुल्लू को छह-शून्य के अंतर से हराया। जबकि हमीरपुर और शिमला में हुए मैच में शिमला ने 4-1 से जीत दर्ज की। सिरमौर ने बिलासपुर को हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। ऊना ने कांगड़ा को शून्य के मुकाबले दो गोल से परास्त किया। पांचवें मैच में चंबा ने सोलन को 6-5 से मात देकर अगले दौर में प्रवेश पाया।