स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी हुक्मी देवी का निधन
हमीरपुर | ताल क्षेत्र के बुमाना गांव में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मधुरा दास की प|ी हुक्मी देवी (96) का निधन हो गया है। हिमाचल प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने उनके घर जाकर पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनाएं जताई है। संघ के जिलाध्यक्ष देशराज ठाकुर ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष पुरुशोत्तम कालिया सहित कई पदाधिकारियों ने बुधवार को उनके दाह संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि तहसीलदार को इस बारे में सूचित और तुरंत परिवार को प्रावधान के मुताबिक 20 हजार की फाैरी राहत देने की मांग की।