पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्रों को बताया, आपात स्थिति में कैसे करते हैं जानमाल की सुरक्षा

छात्रों को बताया, आपात स्थिति में कैसे करते हैं जानमाल की सुरक्षा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्निशमन केंद्र हमीरपुर की ओर से 20 अप्रैल तक मनाए जा रहे हिमाचल प्रदेश अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि जागरूकता से ही आपदा के समय होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। उनका कहना है कि स्कूलों से लेकर शहर, गांवों के लोगों को इसके प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। गौतम कॉलेज में स्टूडेंट्स व स्टाॅफ को आग से होने वाली दुर्घटनाओं के समय जान माल की सुरक्षा हेतू मॉक ड्रिल द्वारा जागरूक किया गया। केंद्र के कर्मचारियों ने स्टूडेंट्स को आग बुझाने के उपकरणों की जानकारी व चलाने का अभ्यास करवाया। आपातकाल के समय बचाव के तरीकों टू हैंड सीट, थ्री हैंड सीट, फोर हैंड सीट, फायर मैन लिफ्ट, चेयर नौट, पिक व बैक, फेयर और आफ्ट तरीके से निकालने के बारे में बताया।

अग्रिशमन सेवा सप्ताह के तहत लोंगो को जागरुक किया जा रहा है।

भास्कर न्यूज | हमीरपुर

अग्निशमन केंद्र हमीरपुर की ओर से 20 अप्रैल तक मनाए जा रहे हिमाचल प्रदेश अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि जागरूकता से ही आपदा के समय होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। उनका कहना है कि स्कूलों से लेकर शहर, गांवों के लोगों को इसके प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। गौतम कॉलेज में स्टूडेंट्स व स्टाॅफ को आग से होने वाली दुर्घटनाओं के समय जान माल की सुरक्षा हेतू मॉक ड्रिल द्वारा जागरूक किया गया। केंद्र के कर्मचारियों ने स्टूडेंट्स को आग बुझाने के उपकरणों की जानकारी व चलाने का अभ्यास करवाया। आपातकाल के समय बचाव के तरीकों टू हैंड सीट, थ्री हैंड सीट, फोर हैंड सीट, फायर मैन लिफ्ट, चेयर नौट, पिक व बैक, फेयर और आफ्ट तरीके से निकालने के बारे में बताया।

खबरें और भी हैं...