- Hindi News
- National
- हमीरपुर ज्वालामुखी रूट पर जल्द दौड़ेगी एचआरटीसी की बस, लोगों को मिलेगी सुविधा
हमीरपुर-ज्वालामुखी रूट पर जल्द दौड़ेगी एचआरटीसी की बस, लोगों को मिलेगी सुविधा
नादौन | हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ने लंबे समय से बंद पड़े हमीरपुर से ज्वालामुखी वाया भट्ठा, बसारल, गौना, करौर नादौन को नए सिरे से शुरू करने की कवायद शुरू का दी है। वाया बसारल इस रूट को पुन: शुरू करने की मांग इस क्षेत्र के लोग काफी समय से कर रहे थे क्योंकि इस रूट पर कोई भी सरकारी बस सेवा उपलब्ध नहीं हो रही थी। विभाग के हमीरपुर से इस रूट की ल बाई मापने तथा फिजिबिलिटी को जांचने के लिए एक बस भेजकर सड़क का जायजा लिया गया। इस दौरान कमलाह गांव में बस के पहुंचने पर स्थानीय लोगों में चालक तथा परिचालक को फूलों के हार पहनाकर स्वागत किया तथा लड्डू बांट कर खुशी मनाई। गौर हो गौना, करौर, बसारल, सड़क का हिस्सा नादौन धनेटा मार्ग पर होने के बावजूद भी यहां कोई भी सरकारी बस सुविधा नहीं है और रविवार व छुट्टी वाले दिन तो निजी बस आपरेटर सेवाएं ही ठप्प कर देते है। जबकि टिब्बी दी बड़ से कमलाह तक तो कोई भी बस सेवा उपलब्ध नहीं होती। पहले किसी समय में इस रूट पर सरकारी बस चला करती थी जिसे विभाग ने किन्ही कारणों से बंद कर दिया था और इस क्षेत्र के लोग इस रूट को पुन: बहाल करने की मांग कर रहे थे। उधर हमीरपुर के रीजनल मैनेजर अनूप राणा ने बताया कि इस रूट को बहाल करने के लिए रास्ते को बस चलाकर नापा गया तथा सड़क की स्थिति जांची गई है। जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।