पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मई महीने तक दौलतपुर तक पहुंची ट्रेन, लोगों को होगी सुविधा : रजत

मई महीने तक दौलतपुर तक पहुंची ट्रेन, लोगों को होगी सुविधा : रजत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौलतपुर चौक | भाजयुमो मंडल गगरेट के महासचिव रजत कुमार ने बुधवार को जारी बयान मे कहा की हमीरपुर हल्के मे बतौर सांसद विकास को आगे बढ़ाने में अनुराग ठाकुर का अहम योगदान रहा है। 1974 मे तलवाड़ा रेल लाइन का शिलान्यास किया गया और धीमी गति से काम आगे बढ़ा लेकिन पिछले 15 सालों का रिकॉर्ड देखें तो इस दौरान ऐतिहासिक काम इस दौरान हुआ है। रजत कुमार ने कहा की अंब तक ट्रेन पंहुची है और अब दौलतपुर पहुंच रही है, इसके लिए ट्रायल भी सफल हो गया है और मई महीने मे इसका उद्घाटन करके इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। हलके मे दो पासपोर्ट सेवा उपकेंद्र खोले गए, रेल नेटवर्क को मजबूती देने का श्रेय भी सांसद अनुराग ठाकुर को जाता है।

खबरें और भी हैं...