नप के उपाध्यक्ष दीप कुमार बजाज गंभीर घायल
हमीरपुर | स्थानीय नगर परिषद के उपाध्यक्ष एवं शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी दीप कुमार बजाज गंभीर घायल हुए हैं। बीते रोज वह डुग्घा पुल के पास गिर गए थे। उनके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं, उन्हें पहले रीजनल अस्पताल हमीरपुर उपचार के लिए लाया गया, जहां से उन्हें चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया है।