पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ पर धुना युवक

स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ पर धुना युवक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरपुर | स्थानीय पक्काभरो इलाके में एक स्कूली छात्रा के साथ नशे में धुत्त युवक द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। बच्ची जम स्कूल से वापस घर लौट रही थी, तो उसके साथ छेड़छाड़ की गई। घटना के बारे में उसने परिजनों को बताया। इसके बाद उक्त युवक को चौक पर ही दबोच लिया और परिजनों ने धुनाई की। लोगों की भी वहां खासी भीड़ जमा हो गई है। पुलिस को भी घटना के बारे में सूचित किया। इस चौक पर कुछ दिन पूर्व भी दो युवकों की बुरी तरह से पिटाई गई थी, जिसे लेकर यहां धरना-प्रदर्शन भी हुआ था और अभी तक यह मामला सुलझा नहीं है। प्रशासन ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन तो दिया है, लेकिन हुआ कुछ नहीं। लोग चौक के पास स्थित शराब के ठेके को बंद करने की मांग पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि आए दिन शराब यहां हुड़दंग मचाते हैं।

खबरें और भी हैं...