चुने गए छात्र प्रतिनिधियों ने शपथ ली, चारों सदनों से भी सदस्य चुने गए
हमीरपुर | हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर में मंगलवार को कक्षा नौवीं से जमा दो कक्षा से चुने गए छात्र प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई। स्कूल चेयरमैन प्रो. आरसी लखनपाल ने समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर उनके साथ सह चेयरमैन सीपी लखनपाल, निदेशक पंकज लखनपाल, प्रिंसिपल नैना लखनपाल, डॉ. हिमांशु शर्मा मौजूद थे। जमा दो के अर्णव वांश्टु, गौरीशा को स्कूल में छात्र और छात्रा शिरोमणि चुना गया, सह छात्र-छात्रा शिरोमणि में धनंजय सिंह आैर आस्था झोबटा रहे। चारों सदनों के कैप्टनों में रमन सदन से वंशिका, खुशी, भाभा सदन से रजत चौहान, अनुज ठाकुर, आर्यभट्ट सदन से अनुष्का, पीयूष पंडित, बोस सदन से तमन्ना ठाकुर जबकि राउंड स्क्वेयर हेड लेरीसा गुप्ता और ईशिता शर्मा रहे। कक्षा प्रतिनिधियों में 9वीं से कोस्तुभ, हिमांशु, स्नेहिल वर्मा, द्युतिराज, पर्णिका, खुशी गुलेरिया, 10वीं से प्रत्यूष, शिवांशी, सच्चित, शारदा, आरूषि चौधरी, रूपिल, दिशा भारद्वाज, जमा एक-अ से कंवर गगनेश, दिया, सेक्शन-ब से अनन्य शर्मा, ईशा ठाकुर, डी से अभिनव ठाकुर, रिया शर्मा, जमा एक-ई से प्रियांशु ठाकुर, सेजल सिंह, जी से सुमित राणा, शालिनी ठाकुर, ग्यारहवीं आई से अनन्य, मानसी, जमा दो-अ से सुमेध परिहार, तनवी, जमा दो-ब से सतीश एवं अवन्तिका राठौर, सी से सूर्य सिंह कंवर, अवंतिका राठौर, डी से तुषार, ने शपथ ग्रहण की।