पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नादौन में एक दुकान में छापा मार कर अवैध शराब की आठ बोतले कीं बरामद

नादौन में एक दुकान में छापा मार कर अवैध शराब की आठ बोतले कीं बरामद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरपुर | नादौन पुलिस ने एक दुकान में छापा मार कर अवैध शराब बरामद की है। एएसआई पवन कुमार टीम के साथ गश्त पर थे कि उन्होंने नगारड़ा के ओंकार चंद की दुकान से बिना परमिट की रखी हुई आठ बोतलें देशी शराब बरामद की। दुकानदार के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं भोरंज पुलिस ने भी एक बाइक पर सवार लोगों से 24 बोतलें देशी शराब पकड़ी हैं। एएसआई बलवीर सिंह टीम के साथ मंगलवार सुबह ट्रैफिक चैकिंग कर रहे थे। भोरंज की तरफ से एक बाइक आई, जिसके पीछे बैठे आदमी ने दो पेटियां पकड़ी हुई थीं। चैक करने पर उसके अंदर से यह शराब बरामद की गई। बाइक को पंकज कुमार चला रहा था और उसके पीछे मदन सिंह बैठा हुआ था।

खबरें और भी हैं...