कर्नाटक विजय मोदी सरकार पर जनता के विश्वास की जीत: दीपक
हमीरपुर | कर्नाटक में भाजपा की जीत को मोदी सरकार के प्रति देश की जनता के विश्वास को दर्शाता है। देश की जनता ने ये संदेश दे दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो देश के नवनिर्माण और नि:स्वार्थ सेवा का दौर चला है, उसमें देश मोदी के साथ है। यह बात भाजपा के संसदीय क्षेत्र प्रवक्ता दीपक शर्मा ने जारी प्रेस बयान में कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के झूठे और दिशाहीन प्रचार को देश की जनता पहचान चुकी है। इस चुनाव से ये बात साफ हो गई है कि आगामी लोकसभा चुनावों में भी भाजपा मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी और भारत को विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर होगी। हिमाचल में कांग्रेस नेतृत्व विपक्ष की भूमिका निभाने में नाकाम साबित हुई है।