पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नालवीं गांव में महिला का शव िमला, जांच में जुटी पुिलस

नालवीं गांव में महिला का शव िमला, जांच में जुटी पुिलस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरपुर| गलोड़ इलाके के तहत नालवीं गांव में 41 वर्षीय महिला का शव मिला है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों ने एक महिला सीतो देवी का शव पड़ा हुआ देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर शव की जांच की, तो उस पर किसी भी तरह की कोई गहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। परिजनों और पंचायत प्रतिनिधियों के सामने इस मामले की जांच की गई। फिलहाल अभी मौत के कारणों का सही पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

खबरें और भी हैं...