पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नशा एक धीमा जहर, युवा रहे जीवन भर इससे दूर: नीना

नशा एक धीमा जहर, युवा रहे जीवन भर इससे दूर: नीना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरपुर | गर्ल्ज सीनियर सेकंडरी स्कूल में नशा निवारण कार्यक्रम के दौरान स्टूडेंट्स ने रैली निकाल कर लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरुक किया। वहीं नशा निवारण विषय पर चित्रकला और नारा लेख प्रतियाेगिता भी करवाई गई। प्रिंसिपल नीना ठाकुर ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि नशा एक धीमा जहर है। युवाओं को इससे जीवन भर दूर रहना चाहिए। यह हमें खोखला कर देता है, साथ में हमारी जेब को भी कंगाल बना देता है। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी शम्मी शर्मा, सपना भारतीय, राजेंद्र शर्मा, जगवीर चंदेल, राजेश ठाकुर सहित कई मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...