पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुषोषण से बचने के लिए बच्चों के खानपान पर दें ध्यान: चौहान

कुषोषण से बचने के लिए बच्चों के खानपान पर दें ध्यान: चौहान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरपुर | सीडीपीओ द्वारा वार्ड-9 के आंगनबाड़ी केंद्र में और नाल्टी वृत के तहत आने वाले डुढाणा घिरथां में राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत सामुदायिक सहभागिता शिविर लगाया। जिसमें महिलाओं को पोषण मिशन का महत्व समझाया गया। पर्यवेक्षक प्रदीप कुमार चौहान ने कुपोषण और ठिंगनापन सहित अनिमाया को कम करने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कुषोषण से बचने के लिए संतुलित आहार लेने, स्वास्थ्य पंजीकरण करने, छोटे बच्चों के खानपान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। सुनीता कुमारी, शम्मी कुमार, श्वेता कुमारी, राजकली, सविता , सीमा रानी, इंदु, कल्पी, अर्चना, शकुंतला, अमित, माया देवी, चंपा देवी, पाल सिंह व कौशल्या देवी ने हिस्सा लिया।

खबरें और भी हैं...