- Hindi News
- National
- हमीरपुर पार्लियामेंट क्रिकेट टूर्नामेंट शुरु, खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मिलेगा मौका : अभिषेक
हमीरपुर पार्लियामेंट क्रिकेट टूर्नामेंट शुरु, खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मिलेगा मौका : अभिषेक
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों में 16-16 ओवर के मैच खेले गए। सर्व कल्याणकारी संस्था के युवा संपर्क विंग के संयोजक अभिषेक राणा ने शुभारंभ मौके बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कहा कि प्रदेश में पहली बार किसी संसदीय क्षेत्र पर आधारित क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है । इस संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
राणा ने बताया कि तीन जिला मुख्यालयों हमीरपुर, ऊना व बिलासपुर में फाइनल मैच होंगे। इस टूर्नामेंट के तहत प्रथम पुरस्कार एक लाख, द्वितीय 51,000 का पुरस्कार व तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 21,000 का इनाम मिलेगा। इसके अलावा विधानसभा स्तर पर आयोजित मैचों के लिए अलग से पुरस्कार खिलाडिय़ों को दिए जाएंगे।
जिला हमीरपुर के मैच हमीरपुर, बड़सर, सुजानपुर, भोरंज, नादौन व धर्मपुर में आयोजित किए गए, जबकि बिलासपुर जिला के मैच बिलासपुर, नैनादेवी झंडूता व घुमारवीं में खेले गए। ऊना जिला के मैच ऊना, हरोली, चिंतपूर्णी, अंब, कुटलैहड़, देहरा व जसवां परागपुर में आयोजित किए गए। जिला स्तर पर 20-20 ओवर के मैच खेले जा रहे हैं। अभिषेक ने कहा कि खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का भरपूर अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहने का आहवान किया।
हमीरपुर-क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ मौके पर अभिषेक राणा के साथ खिलाड़ी।
सिटी रिपोर्टर|हमीरपुर