खेल महाकुंभ में 25 मई तक होगा पंजीकरण : भाजयुमो
हमीरपुर | खेल महाकुंभ में टीमों को पंजीकरण 25 मई तक होगा और जून माह के पहले हफ्ते खेलें शुरू हो जाएंगी। यह बात भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली, महामंत्री अजय रिंटू और मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने जारी बयान में कही। उन्होंने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा शुरू करवाए जा रहे खेल महाकुंभ से प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका मिलेगा। बीते दिनों धर्मशाला के एचपीसीए मैदान से खेल महाकुंभ की लांचिंग हो गई है। जिसमें क्रिकेट भारत र| सचिन तेंदुलकर ने शिरकत की थी। इस कार्यक्रम के लिए 25 मई तक पंजीकरण होंगे, जून माह के प्रथम सप्ताह में खेलें शुरू हो जाएंगी। प्रतियोगिता में अब तक का सबसे बड़ा खेल आयोजन होने जा रहा है, जिसमें सांसद अनुराग ठाकुर खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की बेहतरी के लिए एक करोड़ रुपए सुविधाओं पर खर्च करेंगे। इससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग और बेहतर खेल सुविधा मिलेंगी। युवा मोर्चा ने कहा कि अनुराग ठाकुर का यह प्रयास सराहनीय है, इससे उम्मीद लगाई जा सकती है कि भविष्य में खेलों की दुनिया में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।