पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीटू सहित कई संगठन 23 को मोदी सरकार के खिलाफ निकालेंगे रैली

सीटू सहित कई संगठन 23 को मोदी सरकार के खिलाफ निकालेंगे रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीटू सहित करीब आधा दर्जन से अधिक संगठन मिलकर 23 मई को हमीरपुर में मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनाक्रोश रैली निकालेंगे। इनमें सीटू, किसान सभा, एसएफआई, भारत की नौजवान सभा, जनवादी महिला समिति सहित अन्य प्रगतिशील जनवादी संगठनों ने मिलकर जन एकता जन अधिकार आंदोलन शुरू करने का फैसला लिया है। यह बात संयुक्त बयान में भारत की जनवादी नौजवान सभा के प्रदेशाध्यक्ष अनिल, सीटू के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. कश्मीर सिंह, मजदूर नेता जोगिंद्र ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नव उदारवादी नीतियों के खिलाफ समाज के हर वर्ग में रोष है। उन्होंने कहा कि बीते 4 साल में भाजपा की नीतियों से चुनिंदा पूंजीपतियों को ही फायदा पहुंचा है। दूसरी तरफ किसानों की आत्महत्या में 45 फीसदी वृद्धि हुई है। नोटबंदी, जीएसटी जैसे काम करके आम जनता पर इसका बोझ डाला है। सरकारी आंकड़ों की मानें तो अक्टूबर 2016 से अक्टूबर 2017 के बीच करीब 94 लाख के रोज़गार छिन चुके हैं। देश में रेलवे, बीमा, बैंक, रक्षा उपकरण जैसे सरकारी स्वामित्व वाली संस्थाओं को प्राइवेट हाथों में सौंपा जा रहा है। वहीं सामाजिक सेवाएं, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, मनरेगा, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि में बजट कम किया गया है, लेकिन पूंजीपतियों के टैक्स में कई लाख करोड़ की छूट दी गई है। महिला संरक्षण, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति, श्रम कानून को बदल कर कमजोर किया जा रहा है।

आंदोलन की मुख्य मुद्दों में महिलाओं के खिलाफ हिंसा, अत्याचारों पर रोक, मनरेगा को प्रदेश भर में लागू करो, साल में न्यूनतम 250 दिन का कामी, रूसा खत्म हो, उच्च शिक्षा में फीस वृद्धि और निजी स्कूलों की लूट बंद हो।

खबरें और भी हैं...