विद्यार्थी विज्ञान मंथन में अविश्रांत नार्थ जोन में रहा अव्वल
हमीरपुर | हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर में विद्यार्थी विज्ञान मंथन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें जमा दो के स्टूडेंट अविश्रांत शर्मा ने इस प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन में प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल का नाम चमकाया है। प्रतियोगिता 12 और 13 मई को मुंबई में आयोजित की गई थी। जिसमें अविश्रांत कई चुनौतियों को पार करते प्रथम आया है। इन्हें 5 हजार रुपए पुरस्कार के रूप में स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र के साथ देकर सम्मानित किया गया। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरा नगर में स्टूडेंट्स को जादूगर सम्राट रूद्राक्ष के जादू के करतब दिखाए।