पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वयंसेवी श्रमदान करके नशे से रहे दूर

स्वयंसेवी श्रमदान करके नशे से रहे दूर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरपुर | डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के स्काउट एंड गाइड विंग के स्टूडेंट्स मनाली में हुए कैंप में हुए विभिन्न इवेंट में कई मेडल जीत कर लाए हैं। स्कूल पहुंचने पर उन का स्वागत किया और प्रिंसिपल पीसी वर्मा ने उनके बेहतर प्रदर्शन को खूब सराहा। उन्होंने कहा कि मनाली में तीन दिवसीय कैंप में स्कूल के 44 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया और कई इवेंट में गोल्ड, सिल्वर और कांस्य पदक जीते हैं। इसके अलावा अणु सिंथेटिक ट्रैक में जिला स्तरीय एथलेटिक मीट में अंडर-12 में खिलाड़ियों का बढ़िया प्रदर्शन रहा है। इसके अलावा बुधवार को एनएसएस का कैंप में स्कूल के स्वयं सेवियों ने स्कूल कैंपस का संवारा और प्रिंसिपल ने उन्हें श्रमदान का महत्व समझाया और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

खबरें और भी हैं...