क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में बॉबी इलेवन ने चिंतपूर्णी को हराकर
अंब | चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अंब में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस दौरान हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राघव राणा ने बतौर चीफगेस्ट शिरकत करते हुए प्रतियोगिता का आगाज किया। बुधवार को हुए प्रतियोगिता के पहले मैच में बॉबी इलेवन ने चिंतपूर्णी को हराकर विजयी अभियान शुरू किया। प्रतियोगिता का हर मैच 16-16 ओवर का होगा। राघव राणा ने बताया कि अभिषेक राणा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा हलकों में क्रिकेट प्रतियोगिताएं करवा रहे हैं। इसी कड़ी में चिंतपूर्णी हलके की स्पर्धा अंब में आयोजित की गई है। विधायक राजेंद्र राणा के पुत्र अभिषेक राणा सर्वहित कल्याणकारी सभा के अध्यक्ष हैं।