पुलिस ने ट्रक से पकड़े 375 टीन बिरोजे के, दो अरेस्ट
हमीरपुर | नादौन पुलिस की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक की तलाशी के दौरान उसके अंदर से 375 टीन बिरोजे के भरे हुए पकड़े हैं। ट्रक चालक मौके पर इस बिरोजे का कोई भी परमिट या लाइसेंस पेश नहीं कर पाया। ट्रक चालक और उसके एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि रात करीब 3:15 बजे नादौन की तरफ से एक ट्रक आया, जिसे तलाशी के लिए रुकने का इशारा किया। ट्रक चालक ने उसे नहीं रोका और थोड़ी ही दूरी पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में ट्रक चालक ने अपना नाम अंबोटा निवासी नियामत अली बताया। उसके साथ बैठे हुए व्यक्ति का नाम निर्मल सिंह बताया गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।