कोट की तरफ से जालंधर-मनाली 003 एनएच सड़क की दशकों पुरानी फिजिबिलिटी को न बदलने को लेकर एक बुजुर्ग ने राष्ट्रपति को पत्र लिख कर इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। दरोगण गांव के प्रकाश चंद ने बताया कि उक्त जालंधर-मनाली नेशनल हाईवे की मौजूदा सड़क दशकों पुरानी है और यह सड़क वर्ष 1952 से यहां से गुजर रही है।
कोट से लेकर दरोगण तक की सड़क जिला परिषद के नाम पर है और यह सड़क बिल्कुल सीधी है, लेकिन कुछ प्रभावशाली लोगों के दबाव में नेशनल हाईवे इसकी फिजिबिलिटी को बदलने की कोशिश कर रहा है जो सही नहीं है। मौजूदा फिजिबिलिटी को ही बरकरार रखा जाए।
इसमें यू-शेप के कुछेक मोड़ हैं, उन्हें ठीक किया जा सकता है। किसी को फायदा पहुंचाने के लिए इसकी मौजूदा फिजिबिलिटी को बदला न जाए।
उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने इस 16 मई को राष्ट्रपति को भी पत्र लिख कर उन से गुहार लगाई है कि इस फिजिबिलिटी को बदलने नहीं दिया जाए, जैसे सड़क जा रही है उसे वैसे ही रहने दिया जाए ताकि इसमें कोई भी ज्यादा छेड़छाड़ न हो। नेशनल हाईवे भी इसकी मौके पर स्थिति को खुद देख चुकी है।