पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोई बाइक छोड़ कर भागा, तो किसी के पास नहीं था लाइसेंस

कोई बाइक छोड़ कर भागा, तो किसी के पास नहीं था लाइसेंस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीय गांधी चौक पर सोमवार सुबह ज्यों ही सदर थाने से पुलिस की टीम आईपीएस आकृति शर्मा की अगुवाई में ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों की धर-पकड़ के लिए पहुंची, तो वहां चालकों में हड़कंप मच गया। कोई बाइक छोड़ कर भाग गया तो कोई पुलिस के सामने ही उसे चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया।

किसी के पास हेल्मेट नहीं था, तो किसी के पास लाइसेंस। टीम ने स्थानीय गांधी चौक पर नाका लगा कर सुबह-सवेरे ही एक के बाद एक कई वाहनों के चालान काट कर वाहन मालिकों को मौके पर ही थमा दिए। कोई अपनी दलील दे रहा था तो कोई दस्तावेजों को जल्द लेकर आने की बात कह कर बचने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस की टीम ने नियम तोड़ने वालों के खिलाफ शिकंजा कसने के लिए सुबह ही गांधी चौक पर नाका लगा दिया था। तीन तरफ की सड़क से जो कोई भी दोपहिया या चौपहिया वाहन नियम तोड़ता हुआ नजर आ रहा था, उस की धर-पकड़ की जा रही थी। कोई पुलिस को देख कर वहीं दो पहिया वाहन खड़ा करके भाग गया, तो कोई बिना दस्तावेजों के चलते शिकंजे में आ गया।

मौके पर ज्यादातर चालान बिना हेल्मेट, बिना लाइसेंस, नंबर प्लेट, नो पार्किंग जोन को लेकर किए। इसके अलावा बुलेट मोटर साइकिल की साउंड के साथ छेड़छाड़ को लेकर भी चालान किया गया, जो शिकंजे में आता गया, उस पर कार्रवाई होती गई। लोगों को भी उम्मीद नहीं थी कि सुबह सवेरे ही पुलिस अचानक इस तरह से बाजार में पहुंच कर धड़ाधड़ नियम तोड़ने वालों को पकड़ने की मुहिम शुरू कर देगी। कुछ युवा वाहन चालक होमगार्ड जवानों से उलझते हुए भी नजर आए।

गांधी चौक पर पुलिस ट्रैफिक चैकिंग के दौरान वाहनों के चालान काटती हुई।

छोटे-बड़े वाहनों के चेक किए दस्तावेज

चेकिंग में करीब दस पुलिस कर्मियों की टीम बाजार में मौजूद रही हर आते-जाते छोटे बड़े वाहन के दस्तावेज मंगवा कर चेक किए गए। जहां-जहां खामियां थी, वहां संबंधित वाहन मालिक के चालान काटे गए। वन-वे का उल्लंघन करने पर भी कुछ दो पहिया वाहनों को पकड़ कर चालान किए गए। ज्यादातर युवा वाहन चालक ही शिकंजे में आए वाहन मालिकों को नियमों का पूरा पालन करने की भी चेतावनी दी गई।जिन दुकानों के आगे दोपहिया वाहन पार्क किए गए थे, उनके भी चालान काटे गए और हिदायत दी गई कि नो पार्किंग जोन में गाड़ियों को खड़ा न किया जाए। लोगों को इनकी वजह से आवाजाही में दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...