पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूलों की पेयजल टंकियां साफ रखे विभाग

स्कूलों की पेयजल टंकियां साफ रखे विभाग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आम जनमानस की समस्याओं का घर-द्वार पर निदान सुनिश्चित करने के लिए जनमंच कार्यक्रम आरंभ किया जाएगा। नादौन उपमंडल के तहत धनेटा में जन मंच कार्यक्रम 3 जून को आयोजित किया जाएगा। इसका शुभारंभ पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर करेंगे।

यह बात डीसी डॉ. ऋचा वर्मा ने सोमवार को हमीर भवन में जनमंच कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। वर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ-साथ विभिन्न प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के कार्ड मौके पर ही बनाए जाएंगे, इसमें स्थानांतरण, सरकारी नौकरी के लिए आवेदन, कोर्ट केस से संबंधित मामले, नई स्कीम के लिए डिमांड आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसके साथ ही जनमंच कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह के उद्घाटन तथा शिलान्यास भी नहीं किए जाएंगे। वर्मा ने आईपीएच विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी स्कूलों की पेयजल टंकियों, पेयजल भंडारण टैंकों की साफ सफाई भी सुनिश्चित की जाए, इसके साथ ही लोगों को पेयजल की सुचारू सप्लाई देने के लिए भी उचित कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि जनमंच कार्यक्रम के आयोजन से दस दिन पहले अपनी शिकायतों एवं समस्याओं के बारे में संबंधित विभागों को आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले एडीसी र| गौतम ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए जनमंच कार्यक्रम के आयोजन को लेकर विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर एसडीएम हमीरपुर अरिंदम चौधरी, एसडीएम नादौन दिले राम, एसडीएम बड़सर विशाल शर्मा, एसडीएम भोरंज विजय कुमार, डीएफओ प्रीति भंडारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलबीर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

जनमंच कार्यक्रम करेगा लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान : डीसी

खबरें और भी हैं...