हमीरपुर | दसवीं कक्षा में हाल ही में पास हुए स्टूडेंट के लिए संजीवनी परमार्थ न्यास इस साल भी मेधावी छात्रवृति योजना 2018 का आयोजन कर रहा है। इस छात्रवृत्ति की परीक्षा देने के लिए फार्म 31 मई तक भरे जा सकते हैं। छात्रवृत्ति परीक्षा में मेरिट में आए स्टूडेंट्स को इस योजना के तहत 1000 वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाएगी और यह सरकारी छात्रवृत्ति के अलावा होगी। इस परीक्षा के लिए 100 रुपए की फीस रखी गई है।